मोंठ के खिरिया घाट आयुष्मान आरोग्य मंदिर का राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हेतु ऑनलाइन मूल्यांकन।
मोंठ = सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ क्षेत्र के खिरिया घाट स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन के लिए एक दिवसीय ऑनलाइन मूल्यांकन शनिवार को संपन्न हुआ। यह मूल्यांकन भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ. सुधाकर पांडेय की अध्यक्षता में हुआ। मूल्यांकन में स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध सेवाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ के अधीक्षक डॉ. एम.पी. राजपूत, कार्यक्रम प्रबंधक धीरज किशोर गुप्ता, क्षेत्रीय अधिकारी सर्वेश श्रीवास्तव तथा सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक राजेश सिंह मौजूद रहे।
विशेषज्ञ डॉ. अनुपम हाजरा और श्रीमती शोभिका गजपाल ने गर्भवती महिलाओं की देखभाल, नवजात सेवाएं, परिवार कल्याण तथा रोगों की जांच सहित विभिन्न सेवाओं का मूल्यांकन किया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी अनुज गौड़, एएनएम हेमलता सहित आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।
