સમાચાર ફ્લેશ
सरस्वती शिशु मंदिर मोंठ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित। गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को खसरा लेना जाना हुआ अनिवार्य, गेहूं बेचते समय किसान खसरा लेकर पहुंचे केंद्रों पर। समथर — नगर के सुखदैनी माता मन्दिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा में मंगलवार को भगवान श्रीराम जन्म की कथा का बर्णन किया गया । कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन। मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल। समथर — खाटू श्याम मंदिर से लड्डू गोपाल एवं मौली प्रसाद प्राप्त कर लौटे भक्तजनों का नगर में स्वागत किया गया एवं नगर में खाटू श्याम बाबा की लड्डू गोपाल यात्रा निकाली गई ।
Home » Uncategorized » मोंठ के किले के मैदान में विराजमान मां शीतला माता मंदिर के विकास कार्यों को मिले 50 लाख रूपये।

मोंठ के किले के मैदान में विराजमान मां शीतला माता मंदिर के विकास कार्यों को मिले 50 लाख रूपये।

मोंठ– कस्बे के प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र शीतला माता मंदिर के विकास के लिए पर्यटन विभाग द्वारा 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस संबंध में गरौठा के विधायक जवाहर लाल राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर परिसर के समुचित विकास एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह बजट स्वीकृत कराया गया है।विधायक जवाहर लाल राजपूत ने बताया कि मोंठ स्थित शीतला माता मंदिर क्षेत्र का एक अत्यंत प्राचीन और धार्मिक महत्व का स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। विशेष रूप से नवरात्रि, अष्टमी और अन्य धार्मिक पर्वों के दौरान यहां भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में मंदिर परिसर में पर्याप्त सुविधाओं का होना आवश्यक है, जिसे ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग से यह धनराशि उपलब्ध कराई गई है।उन्होंने बताया कि स्वीकृत 50 लाख रुपये की राशि से मंदिर परिसर में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। सरकार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिले, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके।इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कपिल मुदगिल,राजा जौरा, कालू महाराज सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

32 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *