સમાચાર ફ્લેશ
मोठ- शनिवार को तहसील समाधान दिवस में एसडीएम गौरव आर्य ने फरियादियों के शिकायती पत्रों को सुना। बुंदेलखंड के झांसी आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का युवा सपा नेता दीपांकर यादव (मून) ने अपने युवा साथियों के साथ किया भव्य स्वागत। बुंदेलखंड के झांसी में छोटे बच्चों को निशाना बनाकर करते हैं गुमराह फिर कराते हैं ये काम। आपके भी बच्चे हैं छोटे तो आप भी हो जाएं सतर्क ओर दीजिए ध्यान। बुंदेलखंड के झांसी दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह दीपक यादव ने किया भव्य स्वागत। मोंठ–मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कृषि बीमा योजना के तहत किसानों को क्षतिपूर्ति राशि जारी कर दी है झांसी एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी ने विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर इसकी समीक्षा की. झांसी के शाहजहांपुर गांव में पुलिस का पैदल मार्च, ग्रामीणों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा।
Home » Uncategorized » मोंठ के ओशियन पब्लिक स्कूल में ‘शेयरिंग पार्टी’ का आयोजन, बच्चों ने सीखा बांटने का संदेश।

मोंठ के ओशियन पब्लिक स्कूल में ‘शेयरिंग पार्टी’ का आयोजन, बच्चों ने सीखा बांटने का संदेश।

ओशियन पब्लिक स्कूल में ‘शेयरिंग पार्टी’ का आयोजन, बच्चों ने सीखा बांटने का संदेश।

मोंठ: स्थानीय कस्बा स्थित ओशियन पब्लिक स्कूल में शनिवार को छात्र-छात्राओं के लिए विशेष ‘शेयरिंग पार्टी’ (साझाकरण उत्सव) का आयोजन किया गया। इस अनूठी गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को सामाजिक समरसता, सहयोग और “शेयरिंग इज केयरिंग” के महत्व से परिचित कराना रहा। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लेते हुए आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के तहत विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राएं अपने घरों से पसंदीदा व्यंजन एवं स्नैक्स लेकर आए और उन्हें अपने सहपाठियों के साथ साझा किया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी, अपनापन और सहयोग की भावना साफ दिखाई दी। बच्चों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर भोजन किया और साझाकरण का वास्तविक अर्थ समझा।
शिक्षकों ने बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं और एक-दूसरे का सम्मान एवं सहयोग करना ही सच्ची मानवता की पहचान है। विद्यालय की प्रधानाचार्या उमा कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना भी इसका महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय स्टाफ ने भी बच्चों के साथ उत्सव का आनंद लिया। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य जयराज, ध्रुव, अजीत, सुनील, राधा झा, आशीष, वंशिता, ज्योति, सृष्टि, विवेक, अजय, गुड़िया सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

44 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कृषि बीमा योजना के तहत किसानों को क्षतिपूर्ति राशि जारी कर दी है झांसी एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी ने विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर इसकी समीक्षा की.