Home » Uncategorized » मोंठ किले के मैदान में करोड़ों की लागत से बन रहा आधुनिक पार्क, नगरवासियों को मिलेगा लाभ।

मोंठ किले के मैदान में करोड़ों की लागत से बन रहा आधुनिक पार्क, नगरवासियों को मिलेगा लाभ।

किले के मैदान में करोड़ों की लागत से बन रहा आधुनिक पार्क, नगरवासियों को मिलेगा लाभ।

मोंठ: नगर में किले के ऐतिहासिक मैदान में करोड़ों रुपये की लागत से एक भव्य और आधुनिक पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। इस पार्क के निर्माण से नगरवासियों को घूमने, टहलने और मनोरंजन की बेहतर सुविधा मिलेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र गोसाई ने पार्क निर्माण को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि यह परियोजना नगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
देवेंद्र गोसाई ने बताया कि पार्क को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। इसमें बच्चों के लिए झूले, फिसलपट्टी, ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक, बैठने के लिए बेंच, हरियाली के लिए लॉन और आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। नगर में लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए कार और बाइक पार्किंग भी बनाई जाएगी।इसके साथ ही नागरिकों के लिए शांत वातावरण में बैठने और टहलने की विशेष सुविधा भी रखी जाएगी, जिससे वे सुबह-शाम स्वास्थ्य लाभ ले सकें। जिसके लिए चारों ओर पथ का निर्माण कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से नगरवासियों की मांग थी कि किले के मैदान को सुंदर और उपयोगी रूप में विकसित किया जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत द्वारा पार्क निर्माण की योजना तैयार की गई। पार्क बनने से न केवल बच्चों और युवाओं को मनोरंजन का स्थान मिलेगा, बल्कि परिवारों के लिए भी समय बिताने का एक सुरक्षित और सुंदर स्थल उपलब्ध होगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने यह भी बताया कि पार्क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और निर्धारित समय में इसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि यह पार्क लंबे समय तक नगरवासियों की सेवा कर सके। पार्क में घूमने के लिए चारों ओर पथ का निर्माण भी कराया जा रहा है। पार्क में तरह तरह के पेड़ भी लगाए जाएंगे। जो पार्क को भव्यता प्रदान करेंगे।किले के मैदान में प्राचीन कुएं को भी संवारा जा रहा है। इसके अलावा बड़े शहरों की तर्ज पर चाट चौपाटी बाजार का निर्माण भी कराया जाएगा। जिससे छोटे छोटे व्यापार करने बालों को भी लाभ मिलेगा। वादों के मुताबिक रेहड़ी पटरी बालों के लिए भी स्थान की व्यवस्था की जा रही है। मोंठ नगर के चौमुखी विकास के लिए संकल्पित है। लगातार नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास जारी है।

425 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *