સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ–मून इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल भुजोंद में कक्षा 12 वीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है। मोंठ:  कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मोंठ कोतवाली पहुंचे सीओ अजय श्रोतिय, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
Home » Uncategorized » मोंठ–कस्बा के माँ शीतला धाम प्रांगण में चल रही श्रीराम कथा के सप्तम दिवस पर कथा व्यास शान्तनु महाराज जी ने चित्रकूट कि लीला का बहुत ही सुंदर व मार्मिक वर्णन किया गया एवं दसरथ जी के मार्मिक महाप्रयाण का महाराज जी ने दर्शन कराया।

मोंठ–कस्बा के माँ शीतला धाम प्रांगण में चल रही श्रीराम कथा के सप्तम दिवस पर कथा व्यास शान्तनु महाराज जी ने चित्रकूट कि लीला का बहुत ही सुंदर व मार्मिक वर्णन किया गया एवं दसरथ जी के मार्मिक महाप्रयाण का महाराज जी ने दर्शन कराया।

मोंठ–कस्बा के माँ शीतला धाम प्रांगण में चल रही श्रीराम कथा के सप्तम दिवस पर कथा व्यास शान्तनु महाराज जी ने चित्रकूट कि लीला का बहुत ही सुंदर व मार्मिक वर्णन किया गया एवं दसरथ जी के मार्मिक महाप्रयाण का महाराज जी ने दर्शन कराया।उन्होंने कहा कि भगवान को पाने के लिए बस उन्हें पुकारो और प्रतीक्षा करो मैया शबरी ,अहिल्या ने पूरे जीवन भगवान कि प्रतिक्षा की और अंततः भगवान उनके पास स्वयं जाकर उनको दर्शन दिए है, हम सब की यही स्थिति होनी चाहिए कि भगवान के लिए माल में ललक ,प्यास होनी चाहिए इसीलिए भगवान जब भारद्वाज मुनि के पास गए तो उन्होंने यही कहा कि आज उनके सम्पूर्ण मनोरथ पूर्ण हो गए
महाराज जी ने गुरु महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जिसका कोई गुरु नही उसका जीवन शुरू नही और गोस्वामी जी ने सम्पूर्ण मानस में समय समय पर गुरु महिमा का बखान किया है
चित्रकूट कि लीला का बहुत ही सुंदर व मार्मिक वर्णन किया गया एवं दसरथ जी के मार्मिक महाप्रयाण का महाराज जी ने दर्शन कराया।उन्होंने गृहस्थ जीवन के बारे में कहा, गृहस्थ जीवन जीने वाले लोग परमात्मा की कृपा पा सकते हैं। गृहस्थ जीवन यापन करने वाले प्राणी मन, कर्म और वचन से ईश्वर की आराधना करें तो उन्हें निश्चित रूप से अलौकिक सुख की प्राप्ति और ईश्वरीय सौंदर्य की अनुभूति स्वत: हो जाती है। उन्होंने कहा कि राम कथा सुनने से मन निर्मल हो जाता है।कथा पारीक्षत भगत सिंह पानकुँवर ने आरती की कार्यक्रम का संचालन गोविंद सिसोदिया ने किया
—श्री रामकथा की अध्यक्षता कर रहे महंत वैदेही शरण महाराज अयोध्या धाम ने कहा कि रामकथा सुनने से मनुष्य के भीतर छिपे विकार दूर होते हैं और मन में सद्भाव, प्रेम व शांति का भाव जागृत होता है। आज के समय में जब समाज भटकाव और तनाव से गुजर रहा है, ऐसे में रामकथा मानव को धैर्य, संयम और कर्तव्यबोध का मार्ग दिखाती है। उन्होंने माता-पिता, गुरु और समाज के प्रति कर्तव्यों को निभाने की सीख पर विशेष बल दिया, जो प्रभु श्रीराम के जीवन का मूल आधार रहा है।
—श्री राम कथा के आयोजक कुँवर प्रतिपाल सिंह रामजी परिहार ने कहा कि आज के समय में जब समाज में तनाव, वैमनस्य और भटकाव बढ़ रहा है, ऐसे आयोजनों से लोगों को सही दिशा और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सत्य, त्याग, सेवा, मर्यादा और कर्तव्य का पाठ पढ़ाता है। यदि हम इन आदर्शों को अपने जीवन में उतार लें, तो परिवार, समाज और राष्ट्र सभी सशक्त बन सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया कि वे राम के चरित्र से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को अनुशासित और उद्देश्यपूर्ण बनाएं।
–श्री रामकथा के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिंह,पूर्व गृहमंत्री मध्यप्रदेश नरोत्तम मिश्रा,प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत,क्षेत्र सह कार्यवाह अनिल श्रीवास्तव, बिभाग प्रचारक मनोज,सह विभाग प्रचारक अजीत,विद्यायक जवाहरलाल राजपूत,विधायक राजीव सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम,सुकर्ण मिश्रा,बंटी गौतम,अशोक गिरि, हनुमान चौबे,अरुण सिंह,पवन सोनी,अरिदमन सिंह,रुद्प्रताप सिंह,शिवेंद्र प्रताप सिंह,अशोक दुबे,रमेश मौर्या,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कपिल मुदगिल,भरत राजपूत,छत्रपाल राजपूत, जितेंद्र गुर्जर,ध्रुब सिंह परमार, आशीष खरे,राजू चौहान,जीतू सोनी प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंडल,राजकाँतेश वर्मा,योगेश त्रिपाठी, विकास निरंजन,दिनेश परिहार सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

92 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है।