Home » Uncategorized » मोंठ–उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की शाखा मोंठ में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में हरिशंकर राजपूत को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

मोंठ–उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की शाखा मोंठ में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में हरिशंकर राजपूत को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

मोंठ–उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की शाखा मोंठ में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में हरिशंकर राजपूत को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। जैसे ही उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा हुई, समर्थकों और बैंक से जुड़े सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। शाखा परिसर में बधाई देने वालों का तांता लग गया और लोगों ने मिष्ठान वितरण कर प्रसन्नता व्यक्त की।
उनके निर्विरोध चुने जाने को सहकारी संस्था की मजबूती और आपसी सहमति का प्रतीक माना जा रहा है। अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने कहा कि बैंक को किसानों, ग्रामीणों और जरूरतमंद लाभार्थियों के लिए और अधिक उपयोगी बनाया जाएगा। बैंक के माध्यम से ग्रामीण विकास, कृषि ऋण, स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही बैंक की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और सरल बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।इस मौके पर छत्रपाल राजपूत,मंडल अध्यक्ष वीरप्रताप चौहान,विधायक पुत्र राहुल राजपूत,कपिल मुदगिल,नरेंद्र राजपूत,संजीव राजपूत,विकास निरंजन, सुरजीत राजपूत,आनंदी परिहार,राजकाँतेश पटेल ब्लॉक प्रमुख,दिलीप शिवहरे,हेमंत खंताल,उमाशंकर राजपूत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

102 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *