मोंठ–आगामी 26 अक्टूबर को कस्बा मोंठ के ऐतिहासिक किले के मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर भव्य अखिल भारतीय दंगल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने देते हुए बताया कि इस दंगल में देशभर के नामी-गिरामी पहलवान अपनी-अपनी कुश्ती की प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।विधायक ने कहा कि यह दंगल कार्यक्रम सामाजिक एकता और भारतीय परंपरा को सशक्त करने का प्रतीक होगा। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान को समर्पित था, और इसी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से इस दंगल का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों पर हैं। स्थानीय समिति के सदस्य आयोजन स्थल की सजावट, सुरक्षा व्यवस्था और दर्शकों की सुविधा के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर जिले भर से बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुँचने की संभावना है।विधायक ने कस्बावासियों से अपील की कि वे परिवार सहित इस ऐतिहासिक दंगल में पहुँचे और भारतीय खेल परंपरा को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं बल्कि युवाओं में खेल के प्रति उत्साह भी बढ़ाते हैं।कार्यक्रम में विजेता पहलवानों को आकर्षक पुरस्कार और ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर कपिल मुदगिल,भरत राजपूत,दिनेश राजपूत, राजा जौरा,प्रमोद तिवारी,सुरजीत राजपूत,मुकेश राजपूत,धर्मेन्द्र वर्मा,अनिल सोनी, जागेश्वर राजपूत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
સમાચાર ફ્લેશ
अंगदान व देहदान की मिसाल बने शिक्षक दंपति
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।
Home
»
Uncategorized
»
मोंठ–आगामी 26 अक्टूबर को कस्बा मोंठ के ऐतिहासिक किले के मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर भव्य अखिल भारतीय दंगल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
मोंठ–आगामी 26 अक्टूबर को कस्बा मोंठ के ऐतिहासिक किले के मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर भव्य अखिल भारतीय दंगल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
Mardul Pandey
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
April 7, 2026
10:49 am
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
April 6, 2026
5:52 pm
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
April 6, 2026
5:41 pm
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
April 6, 2026
5:40 pm