मोंठ–आगामी 23 जनवरी से आयोजित होने वाली श्री रामकथा अमृत वर्षा के पावन आयोजन के निमित्त कस्बा मोंठ में कार्यक्रम के आयोजक रामजी परिहार एव सैकड़ो लोगो ने श्रद्धालुजनों के बीच अक्षत वितरण कर श्रीराम कथा का सादर आमंत्रण दिया गया।23 से 31 जनवरी 2026 तक परम श्रद्धेय आचार्य शान्तनु जी महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा का दिव्य श्रवण, साथ ही भजन, रासलीला, कवि सम्मेलन, बुंदेली नाइट तथा 1 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
इस आध्यात्मिक महोत्सव के माध्यम से भक्ति, मर्यादा और संस्कारों का संदेश हर घर तक पहुंचे—इसी पुण्य भाव के साथ समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया।इस मौके पर नगर एवं क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे।
325 Views
