मोंठ–आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी अवनीश तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी अजय श्रोतीय ने कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।पैदल गश्त मुख्य बाजार, प्रमुख चौराहों से होकर गुजरी।
गश्त के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों एवं गणमान्य लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया। एडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीओ ने पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने दुकानदारों से अपील की निर्धारित समय का पालन करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता की भी जांच की गई।इस मौके पर कोतवाल राजेश पाल सिंह, अतरिक्त प्रभारी निरीक्षक कमल प्रताप सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
સમાચાર ફ્લેશ
झांसी के पूंछ में मुक्तिधाम की साफ-सफाई में समाजसेवी आगे आए, चलाया सफाई अभियान।
चिन्हित स्थानों पर ही हो होलिका दहन, नई परंपरा न जोड़ें — कोतवाल राजेश पाल सिंह
होली पर अवैध शराब बिक्री करने पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसडीएम।
मोंठ-कस्बे में श्री श्याम संकीर्तन एवं भव्य निशान यात्रा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ किया गया।
मोंठ में नेहरू नगर हाइवे पर अंदर ब्रिज बनानें की उठी मांग।
समथर-समथर थाने में आगामी होली त्योहार ,एवं रमजान को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।
Home
»
Uncategorized
»
मोंठ–आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी अवनीश तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी अजय श्रोतीय ने कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Mardul Pandey
चिन्हित स्थानों पर ही हो होलिका दहन, नई परंपरा न जोड़ें — कोतवाल राजेश पाल सिंह
March 2, 2026
9:15 am
होली पर अवैध शराब बिक्री करने पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसडीएम।
March 2, 2026
9:15 am
मोंठ में नेहरू नगर हाइवे पर अंदर ब्रिज बनानें की उठी मांग।
March 2, 2026
9:13 am