मोंठ—आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली मोंठ परिसर में उपजिलाधिकारी अवनीश तिवारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। अवनीश तिवारी ने सभी उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। सभी नागरिक मिलजुल कर इस पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। यदि किसी को किसी प्रकार की समस्या या सूचना मिले तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं, जिससे समय रहते उसका समाधान किया जा सके।सीओ अजय श्रोतीय ने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। नगर के प्रमुख स्थानों, बाजारों और ईदगाह के आसपास पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें। यदि किसी को ऐसी कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।इस मौके पर कोतवाल राजेश पाल सिंह,अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कमल प्रताप सिंह,सुरजीत राजपूत,मौलाना मुजीफ,हाजी रजा खां, जान मोहम्मद,फिरोज खां, सभासद दयाल गिरि, बबलू खरे,प्रधान नीरज पटेल,प्रधान कमलेश वर्मा,उत्कर्ष श्रीवास्तव, शिवम तिवारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ—आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली मोंठ परिसर में उपजिलाधिकारी अवनीश तिवारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
शाहजहांपुर के तालौड़ बस स्टैंड के पास पुलिस चौकी खोलने की मांग तेज।
विषाक्त पदार्थ के सेवन से शिक्षिका की मौत।
मोंठ नगर पंचायत के मनोनीत पार्षदों को पार्टी पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
सेन समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न, एकता और मंदिर निर्माण पर हुआ मंथन
मोंठ नगर पंचायत में जनगणना के लिए सीएमएमएस पोर्टल पर ब्लॉकों का गठन।
Home
»
Uncategorized
»
मोंठ—आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली मोंठ परिसर में उपजिलाधिकारी अवनीश तिवारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
मोंठ—आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली मोंठ परिसर में उपजिलाधिकारी अवनीश तिवारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
Mardul Pandey
विषाक्त पदार्थ के सेवन से शिक्षिका की मौत।
March 18, 2026
10:53 am
मोंठ नगर पंचायत के मनोनीत पार्षदों को पार्टी पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
March 18, 2026
10:50 am
सेन समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न, एकता और मंदिर निर्माण पर हुआ मंथन
March 18, 2026
10:49 am
मोंठ नगर पंचायत में जनगणना के लिए सीएमएमएस पोर्टल पर ब्लॉकों का गठन।
March 18, 2026
10:48 am
त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सतर्कता बरतने के निर्देश।
March 18, 2026
10:48 am