मोंठ–अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत में बने रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और वहां मौजूद कर्मचारियों से विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सबसे पहले रैन बसेरे की साफ-सफाई की स्थिति को देखा,अधिशासी अधिकारी ने कहा कि रैन बसेरा जरूरतमंद और बेघर लोगों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र है, इसलिए यहां किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान उन्होंने बेड, गद्दे, कंबल तथा पीने के पानी की उपलब्धता की भी जांच की। कुछ स्थानों पर संसाधनों की कमी देखते हुए उन्होंने उन्हें शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। महेंद्र चौधरी ने यह भी कहा कि रैन बसेरे में आने वाले लोगों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, लाइटें, खिड़कियों और दरवाज़ों की मजबूती का भी परीक्षण किया गया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि रैन बसेरे में प्रतिदिन साफ-सफाई और नियमित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए।इस दौरान उन्होंने रजिस्टर की जांच कर यह देखा कि यहां ठहरने वाले लोगों का समुचित रिकॉर्ड रखा जा रहा है या नहीं। उन्होंने निर्देश दिए कि रात में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए। अधिशासी अधिकारी ने यह भी कहा कि अगर किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।महेंद्र चौधरी ने रैन बसेरा संचालन से जुड़े कर्मचारियों को निर्देश दिया कि ठंड के मौसम को देखते हुए अतिरिक्त कंबल और आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था तत्काल की जाए, ताकि किसी भी जरूरतमंद को असुविधा न हो। उनके इस औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में जिम्मेदारी और सतर्कता का सकारात्मक संदेश गया।इस मौके पर लिपिक राजीव यादव,लिपिक प्रमोद यादव,बजीर खां, पारीक्षत,उमेश सनी यादव सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
સમાચાર ફ્લેશ
अंगदान व देहदान की मिसाल बने शिक्षक दंपति
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।
Home
»
Uncategorized
»
मोंठ–अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत मोंठ में बने रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया।
मोंठ–अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत मोंठ में बने रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया।
Mardul Pandey
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
April 7, 2026
10:49 am
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
April 6, 2026
5:52 pm
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
April 6, 2026
5:41 pm
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
April 6, 2026
5:40 pm
