मोंठ। नगर में शनिवार को खाटू श्याम प्रेमियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ श्याम बाबा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न दरबारो और श्याम भक्त मंडलों द्वारा भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और सजावट के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से ही श्याम प्रेमियों ने बाबा के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दरबारो में आकर्षक पुष्प सज्जा और रोशनी की गई।
श्याम भक्त मंडल मोंठ के सदस्यों ने बताया कि खाटू श्याम जी का जन्मदिन भक्तों के लिए आस्था और भक्ति का पर्व होता है। श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में फूल, नारियल, धूप-दीप अर्पित कर मनोकामनाएं मांगीं। देर शाम तक भजनों की धुन पर भक्त झूमते रहे। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और बच्चों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान नगर के प्रमुख भक्तों ने समाज में प्रेम, एकता और सेवा के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पूरे दिन खाटू श्याम के जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा।
સમાચાર ફ્લેશ
अंगदान व देहदान की मिसाल बने शिक्षक दंपति
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।
Home
»
Uncategorized
»
मोंठ। नगर में शनिवार को खाटू श्याम प्रेमियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ श्याम बाबा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
मोंठ। नगर में शनिवार को खाटू श्याम प्रेमियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ श्याम बाबा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
Mardul Pandey
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
April 7, 2026
10:49 am
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
April 6, 2026
5:52 pm
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
April 6, 2026
5:41 pm
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
April 6, 2026
5:40 pm