સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है। मोंठ:  कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मोंठ कोतवाली पहुंचे सीओ अजय श्रोतिय, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। धूमधाम से निकली संत रविदास जी की भव्य शोभायात्रा
Home » Uncategorized » मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है।

मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है।

मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है ।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिछले दो दिन पहले 30 जनवरी को रात्रि 8:00 बजे हेमंत अहिरवार बाइक से घर जा रहा था तभी कस्बा कें इन्द्रा चौराहे पर पैदल कस्बा निवासी तेज सिंह में बाइक सवार हेमंत ने टक्कर मार दी थी।, जिसमें तेजसिंह घायल हो गया था। आरोप कि हादसे के बाद घायल के परिजनों द्वारा हेमंत की मारपीट की और उसकी बाइक भी छीन ली तथा जबरन 15हजार रुपये ले लिए इसके बाद और रुपए की मांग करने लगे। आधार कार्ड भी रख लिया तथा 5हजार रुपये भी बाद में लिए। इलाज के नाम पर बाइक सवार युवक पर रुपये देने का दबाव बनाया जाने लगा। । मृतक की पत्नी के अनुसार 1 फरवरी को उसका पति हेमंत घायल तेज सिंह को देखने के लिए घर गया जहां पर उसकी मारपीट की गई तथा इलाज के नाम पर 2 लाख रुपये और देने के लिए कहा गया। ।परिजनों के अनुसार दबाव और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर हेमंत अहिरवार ने सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिससे मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पत्नी अनीता देवी की तहरीर पर मोंठ पुलिस ने कस्बा निवासी
माधव सिंह और लखन सिंह के खिलाफ समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

:::मोंठ थाना प्रभारी राजेश पाल सिंह के अनुसार मामले की निष्पक्ष जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

69 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।