मोंठ। थाना मोंठ के अंतर्गत एक गांव में छेड़छाड़ से आहत एक स्कूली छात्रा ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध बताया जाता है कि गत बुधवार को स्कूली छात्रा घर पर अकेली थी तभी पड़ोसी उसके घर में घुस आया और कमरे की कुंडी बंद करके छात्र के साथ जबरदस्ती करने लगा। इसी दरमियान उसका का छोटा भाई घर पहुंच गया और दरवाजा खोला तो पड़ोसी बहन को परेशान कर रहा था भाई को देखते ही आरोपी छत से कूद कर भाग गया। सूचना पर
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। इधर बेज्जईती के डर से छात्रा ने सल्फास की गोली खा ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मोंठ सीएचसी ले गए जहां से झांसी रेफर कर दिया। झांसी में डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।।
परिजनों का कहना है कि 23 फरवरी को शादी समारोह में भाग लेने गए हुए थे। घर पर उसकी एक 16 साल की बेटी तथा 8 साल का लड़का था । अन्य सदस्य शादी में भाग लेने के लिए गए थे।
मृतिका की चाची का कहना है पीड़िता ने पूरी घटना परिजनों को सुनाई । चाची शादी से घर में आई वापस और उसने घटना सुनी जिस पर डायल 112 फोन किया पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पड़कर अपने साथ ले गई। चाचा का कहना है कि घटना के बाद बेटी डिप्रेशन में थी गुरुवार को सुबह उठने के बाद से उसने घर के काम किया जब उसे यह पता हुई कि उसे घटना कि पूरे गांव में चर्चा है तो वह ज्यादा डिप्रेशन में आ गई और उसने बदनामी की वजह से सल्फास की गोली खा ली तबीयत बिगड़ने पर बेटी ने बताया कि उसने जहर खा लिया तब उसे मोड कस ले गए जहां पर डॉक्टरों ने तबीयत ज्यादा खराब होने पर झांसी भेज दिया घटना की सूचना पर मां शादी छोड़कर झांसी पहुंची परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है मृत्यु का के पड़ोस की रहने वाली ने बताया कि आरोपी की शादी 2 साल पहले हुई थी शादी के बाद से ही पत्नी से मन मोत चल रहा था इस वजह से पत्नी मायके में रह रही थी ।
सीओ अजय श्रोतिय ने बताया कि
परिजनों ने छेड़छाड़ की तहरीर दी थी जिसका मामला दर्ज कर लिया गया था। अब छात्रा की मौत हो गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद और परिजनों की बयान के बाद संबंधित मुकदमे में धारा बढ़ाई जाएगी ।आरोपी वीरेंद्र और वीरू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
