मोंठ। कस्बा मोंठ में मंगलवार को भाजपा नेता गोल्डी निरंजन के आवास पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। भाजपा नेता गोल्डी निरंजन ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके प्रयासों से देश की रियासतों का एकीकरण संभव हुआ। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के पदचिन्हों पर चलने और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में भाजपा नेता रामजी परिहार,भाजपा नेता ब्रह्मजीत द्विवेदी, पूर्व पार्षद प्रमोद तिवारी,पार्षद दयाल गिरी, धर्मेंद्र वर्मा अनिल सोनी, सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

