श्री राम यश प्रचारिणी नाटक मंडली ने मनाया दीपोत्सव कार्यक्रम
मोंठ। श्री राम यश प्रचारिणी नाटक मंडली के अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार यादव ‘बड़े राजा’ के नेतृत्व में सोमवार को श्री रामलीला भवन में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता एवं हनुमान जी की भव्य आरती से हुई। मंडली के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दीप जलाकर राम दरबार की आराधना की और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार यादव ने कहा कि दीपोत्सव अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी से समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर मंडली के मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित सभी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और आतिशबाज़ी के साथ दीपोत्सव का समापन हुआ। इस मौके पर सुरेश प्रसाद दुबे, अरविंद पटसारिया व्यास, प्रमोद तिवारी,मनमोहन लहारिया, पप्पू सविता, संतोष ताम्रकार सहित अनेक पदाधिकारी और कलाकार मौजूद रहे।
