मोंठ:गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने सोमवार को मोंठ बाजार में भ्रमण कर व्यापारियों और आमजन से मुलाकात की। उन्होंने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सुख-समृद्धि की कामना की। विधायक राजपूत ने बाजार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और व्यापारियों से उनके कारोबार, सुरक्षा व्यवस्था तथा सफाई व्यवस्था को लेकर बातचीत की। व्यापारियों ने विधायक को बताया कि दीपावली पर बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ रही है, जिससे रौनक दिखाई दे रही है। विधायक ने कहा कि दीपावली का पर्व आपसी भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है, इसे मिल-जुलकर हर्षोल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि ग्राहकों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें और माप-तौल में ईमानदारी रखें। इस दौरान विधायक ने नगर में हो रही सजावट और प्रकाश व्यवस्था की भी सराहना की। भ्रमण के दौरान उनके साथ नगर पंचायत प्रतिनिधि, व्यापारीगण और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। विधायक ने सभी से अपील की कि त्योहार के दौरान स्वच्छता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें तथा दीपावली पर स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र गुसाई, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कपिल मुदगिल, संजीव राजपूत,सौरभ गिरी, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
સમાચાર ફ્લેશ
अंगदान व देहदान की मिसाल बने शिक्षक दंपति
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।
Home
»
Uncategorized
»
मोंठ:गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने सोमवार को मोंठ बाजार में भ्रमण कर व्यापारियों और आमजन से मुलाकात की। उन्होंने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सुख-समृद्धि की कामना की।
मोंठ:गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने सोमवार को मोंठ बाजार में भ्रमण कर व्यापारियों और आमजन से मुलाकात की। उन्होंने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सुख-समृद्धि की कामना की।
Mardul Pandey
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
April 7, 2026
10:49 am
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
April 6, 2026
5:52 pm
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
April 6, 2026
5:41 pm
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
April 6, 2026
5:40 pm