Home » Uncategorized » मेला क्षेत्र में अधिकारियों ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था परखी।

मेला क्षेत्र में अधिकारियों ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था परखी।

मेला क्षेत्र में अधिकारियों ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था परखी।

मोंठ : धवार स्थित माता शीतला धाम मंदिर परिसर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। कथा स्थल एवं मेला क्षेत्र में एसपी देहात डॉ. अरविंद कुमार, सीओ मोंठ अजय श्रोतिय तथा थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने मेला परिसर, कथा स्थल, पार्किंग स्थल तथा प्रमुख मार्गों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को परखा। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया।
एसपी देहात डॉ. अरविंद कुमार ने मेले में आए श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने दुकानदारों से भी संवाद कर किसी भी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
पुलिस की पैदल गश्त से श्रद्धालुओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होता रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के धार्मिक कार्यक्रम और मेले का आनंद उठा सकें।

48 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *