સમાચાર ફ્લેશ
समथर: तेज रफ्तार बाइक खड़े डंपर से टकराई, दंपति समेत तीन घायल। समथर — बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के नेतृत्व में बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने हेतु बुंदेलखंड वासियों से संपर्क करने के लिए निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा का समथर में स्वागत किया गया एवं सहभागिता कर समर्थन किया गया । होली से पहले बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम ठंडक तो दोपहर में तेज धूप का अहसास, लोग पड़ रहे बीमार। मोंठ कोतवाल राजेश पाल सिंह ने चौकीदारों को रात्रि गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश, सतर्क रहने की दी हिदायत। मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना” के तहत किसान उठा सकते हैं लाभ। मोंठ में प्राचीन गणेश मंदिर बना आस्था का प्रमुख केंद्र।
Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना” के तहत किसान उठा सकते हैं लाभ।

मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना” के तहत किसान उठा सकते हैं लाभ।

“मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना” के तहत किसान उठा सकते हैं लाभ।

मोंठ: मोंठ क्षेत्र के किसानों के लिए “मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना” लाभकारी साबित हो रही है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस योजना के माध्यम से पशुपालकों और किसानों को पशुधन के विकास, उपचार और बेहतर देखभाल के लिए सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे योजना की जानकारी लेकर इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और पशुपालन को मजबूत बनाना है। इसके तहत पशुओं के उपचार, टीकाकरण, नस्ल सुधार तथा अन्य आवश्यक सेवाओं में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा मिल रहा है और किसानों को आर्थिक रूप से भी मदद मिल रही है।
उन्होंने कहा कि कई किसान योजना की जानकारी के अभाव में लाभ नहीं ले पाते हैं, इसलिए सभी पशुपालकों को जागरूक होना चाहिए। पशु चिकित्सालय पर आकर किसान योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
डॉ. देवेंद्र कुमार ने क्षेत्र के किसानों से अपील करते हुए कहा कि पशुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय बढ़ाएं। इससे पशुपालन व्यवसाय को नई दिशा मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

7 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समथर — बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के नेतृत्व में बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने हेतु बुंदेलखंड वासियों से संपर्क करने के लिए निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा का समथर में स्वागत किया गया एवं सहभागिता कर समर्थन किया गया ।