Home » Uncategorized » मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक।

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक।

मोंठ : थाना मोंठ पुलिस द्वारा कोतवाल राजेश पाल सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को नगर में विभिन्न जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एंटी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति टीम की महिला कांस्टेबल स्नेहलता, अंजू देवी एवं पल्लवी ने उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं व बालकों को सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 1090, 1076, 1098, 108, 102, 1930 एवं 181 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या साइबर अपराध की स्थिति में इन नंबरों का उपयोग कर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत चलाई जा रही योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन योजना, सुकन्या योजना एवं उज्ज्वला योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया। साथ ही छात्राओं व बालकों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया।
अंत में पुलिस टीम द्वारा उपस्थित बालिकाओं को पिंक कार्ड वितरित किए गए और महिलाओं को आत्मनिर्भर व सजग बनने के लिए प्रेरित किया गया।

1 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *