Home » Uncategorized » मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया।

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया।

मोंठ : शनिवार को मोंठ कोतवाल अखिलेश द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया।थाना मोठ द्वारा एंटी रोमियो टीम एवम् शक्ति मोबाइल टीम उ0 नि0 अरविंद सिंह म0 आ0 शिवानी म0 आ0 मंजू थाना मोंठ जनपद झांसी द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवम्  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  झांसी के दिशा निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत आज प्राथमिक विद्यालय ग्राम आमखेरा  उपस्थित महिलाओं एवम् बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबर जैसे112/1090/1076/1098/108/102/1930/181 आदि के बारे में विधिवत एवम् विस्तृत जानकारी दी गई ।थाना मोठ की टीम द्वारा सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्ध पेंशन योजना ,सुकन्या योजना ,उज्ज्वला योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।छात्राओं को जागरूक करते हुए साइबर अपराध एवम् साइबर सुरक्षा के बारे में भी बताया गया। थाना मोठ एंटी रोमियो टीम एवम् शक्ति मोबाइल टीम द्वारा संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई ।

93 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *