वरिष्ठ अधिकारियों की रहेगी उपस्थिति
उरई जालौन। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसम्बर 2025 को मण्डपम गेस्ट हाउस उरई में एक भव्य मानवाधिकार जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी भारतीय मानवाधिकार एशोसिएशन के जिला विधिक सचिव नेहा निरंजन एड ने दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम मण्डपम गेस्ट हाउस राठ रोड उरई में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जायेगा जिसमे मानवाधिकार संरक्षण, विधिक जागरूकता और मानवाधिकार अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में किया जा रहा एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। जिला प्रभारी संजीव कुमार दीक्षित एड ने बताया कि संगोष्ठी की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग चंद्रवंशी करेंगे।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जो मानवाधिकारों के संवर्धन में प्रशासन की भूमिकाओं और चुनौतियों पर अपने विचार रखेंगे। संगोष्ठी में कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम को विशेष बनाएगी।
विशिष्ट अतिथियों में अपर प्रधान न्यायाधीश (कुटुंब न्यायालय) प्रवीण कुमार पाण्डेय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती पारुल पंवार, जेल अधीक्षक श्री नीरज देव, तथा सीओ सिटी उरई श्रीमती अर्चना सिंह शामिल होंगी। कार्यक्रम में अतिथि वक्ता संविधान में निहित मानवाधिकारों, 10 दिसम्बर विश्व मानवाधिकार दिवस में मानवाधिकार की सार्वभौमिक घोषणा को अपनाने की स्मृति में यह दिवस वैश्विक स्तर पर मौलिक मानवाधिकारो और स्वतंत्रता को बढ़ावा देता है का विस्तृत मार्गदर्शन देंगे। इसके अतिरिक्त प्रदेश महासचिव (उत्तर प्रदेश) संजय यादव को कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल किया गया है।
श्री दीक्षित ने बताया कार्यक्रम के सफल संचालन की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।नीरज श्रीवास्तव रिपोर्टर
