मोंठ (झांसी)। सर्कल ऑफिसर (सीओ) मोंठ अजय श्रोतिय ने थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी महिला संबंधित अपराध पर लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई, एफआईआर दर्ज करना और पीड़िता को न्याय दिलाना प्राथमिक दायित्व है।
सीओ मोंठ ने कहा कि थाना स्तर पर महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय बनाया जाए। महिला शिकायतकर्ताओं की बात गंभीरता से सुनी जाए और उन्हें उचित सुरक्षा प्रदान की जाए। बैठक में सीओ ने रात्रि गश्त, एंटी रोमियो दल की सतर्कता और महिला विद्यालयों के बाहर नियमित पुलिस उपस्थिति पर जोर दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी थाने में महिला अपराध से जुड़ा मामला लंबित पाया गया या कार्यवाही में ढिलाई नजर आई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने आमजन से अपील की कि वे महिला अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते दोषियों पर कार्रवाई की जा सके।
पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
