Home » Uncategorized » महिला सिलाई प्रशिक्षण 10 नवंबर से

महिला सिलाई प्रशिक्षण 10 नवंबर से

जालौन 8 नवंबर । भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) खंड विकास परिसर जालौन में 18 से 45 वर्ष की महिलाओं को “महिला सिलाई प्रशिक्षण” कार्यक्रम 10 नवंबर 25 से शुरू हो रहा है। उक्त प्रशिक्षण में सम्पूर्ण जिले से 9 ब्लॉकों के लिए 30 सीट निर्धारित है।केन्द्र प्रभारी स्वयं प्रकाश शुक्ला ने बताया कि स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक महिलाओं के लिए आवेदन आमंत्रित हैं। आवेदन हेतु आधार कार्ड, राशन कार्ड, चार फोटो बैंक पासबुक, हाई स्कूल की अंक तालिका (यदि हो )की फोटो कॉपी लेकर संस्थान के समय प्रातः 9:30 से सायं 6:00 बजे तक संस्थान में आकर आवेदन कर देंl उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णतया नि:शुल्क है जिसमें आवास, चाय,नाश्ता,भोजन, यूनिफॉर्म और प्रशिक्षण सामग्री नि:शुल्क दी जाती हैl नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा

140 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *