जालौन 27 अक्टूबर।रास्ते में शराब पी रहे चार लोगों ने शौच के लिए जा रही महिला के साथ गाली गलौज कर दी।मना करने पर पकड़ करनै का प्रयास किया तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग मंदाकिनी पत्नी हरनाम सिंह ने बताया कि वह 26 अक्टूबर की सांय करीब 6 बजे शौच के लिए जा रही थी। रास्ते में बैठे राजेश, दिनेश, राधेलाल व शिवम शराब पी रहे थे। महिला को देखते ही वह गालियां देने लगे। मना करने पर उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो महिला भाग आयी तथा घटना की जानकारी पति को दे रही थी। इसी दौरान ये चारो लोग घर पर आ गये तथा घर के बाहर निकल रहे पति व बेटा की एक राह होकर लाठी घूसों से मारपीट कर दी तथा जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से क्य कर दी है। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा
