Home » Uncategorized » महाशिवरात्रि पर गौ पूजन एवं नंदी पूजन समारोह संपन्न।

महाशिवरात्रि पर गौ पूजन एवं नंदी पूजन समारोह संपन्न।

महाशिवरात्रि पर गौ पूजन एवं नंदी पूजन समारोह संपन्न।

मोठ: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शासन के निर्देशों के अनुपालन में नगर पंचायत मोठ द्वारा गौ पूजन एवं नंदी पूजन समारोह का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विधिवत पूजन-अर्चन किया गया तथा गौवंश की सेवा कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। नगर पंचायत मोठ के ब्रांड एम्बेसडर डॉ. सुनील तिवारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी संजय द्विवेदी ने नंदी पूजन किया तथा गौवंशों को हरा चारा खिलाकर गौ सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ सेवा का विशेष महत्व है और ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम में नगर पंचायत के लेखा लिपिक राजीव कुमार यादव, नपा कर्मचारी आजाद खान, महेश कुमार, बिरजू तथा गौ सेवक राहुल, पूजा प्रजापति, गब्बर सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

10 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *