Home » Uncategorized » महाशिवरात्रि पर गरौठा विधायक ने शिवालयों में किया पूजन-अर्चन।

महाशिवरात्रि पर गरौठा विधायक ने शिवालयों में किया पूजन-अर्चन।

महाशिवरात्रि पर गरौठा विधायक ने शिवालयों में किया पूजन-अर्चन।

मोठ: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने मोंठ नगर के विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया तथा प्रदेश और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है।
विधायक राजपूत ने मंदिरों में जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं से उन्होंने भेंट कर उनका कुशलक्षेम भी जाना। महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कपिल मुद्गल सहित अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भगवान शिव से क्षेत्र में शांति, समृद्धि और विकास की प्रार्थना की। नगर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर विशेष उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

14 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *