Home » Uncategorized » मण्डलीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में कवि सम्मेलन की रही धूम

मण्डलीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में कवि सम्मेलन की रही धूम


जनपदवासियों ने खादी और हस्तनिर्मित उत्पादों की की जमकर खरीदारी

झांसी, 17 अक्टूबर। मण्डल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में आयोजित विराट कवि सम्मेलन ने दर्शकों का मन मोह लिया। मुक्ता काशी मंच पर हुए इस कवि सम्मेलन में कवि रिपुसूदन नामदेव ने “खादी पहनकर गांधी देश को आजादी दिला गए” कविता की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर खूब सराहना बटोरी। वरिष्ठ कवियों ने “ऑपरेशन सिन्दूर” पर भावपूर्ण काव्य पाठ करते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में दुग्ध संघ के अध्यक्ष प्रदीप सरावगी और क्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी रामकिशोर गुप्ता ने उपस्थित कवियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

प्रदर्शनी में जनपदवासियों की ओर से खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की जमकर खरीदारी की जा रही है। इस दौरान उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या एस.एन. त्रिपाठी, मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे और सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह ने परिवार सहित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न उत्पाद जैसे साड़ियाँ, सूट, हस्तनिर्मित वस्त्र, बच्चों के खिलौने, गरम चादरें, सौंदर्य प्रसाधन, आंवला कैंडी आदि की खरीदारी की।

खादी के वस्त्र, प्रतापगढ़ के आंवले के अचार-मुरब्बे और सहारनपुर के डिज़ाइनर फर्नीचर प्रदर्शनी में लोगों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं। मण्डलीय खादी ग्रामोद्योग अधिकारी रामकिशोर गुप्ता द्वारा प्रतिदिन उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड एवं उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी आगंतुकों को दी जा रही है।

100 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *