Home » Uncategorized » मंडी निदेशक इंद्र विक्रम सिंह ने मोंठ गल्ला मंडी का किया निरीक्षण।

मंडी निदेशक इंद्र विक्रम सिंह ने मोंठ गल्ला मंडी का किया निरीक्षण।


मोंठ: झांसी के मंडी निदेशक इंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को मोंठ गल्ला मंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, नीलामी प्रक्रिया तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को मंडी में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।
मंडी निदेशक ने कहा कि किसानों की उपज की नीलामी पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए और उन्हें समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मंडी में तौल व्यवस्था को सुदृढ़ रखने, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की नियमित जांच कराने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही मंडी परिसर में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए नालियों की नियमित सफाई कराने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यापारियों को भी नियमों का पालन करने की हिदायत दी और कहा कि किसानों के साथ किसी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडी निदेशक ने मंडी समिति के अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने के निर्देश देते हुए कहा कि मंडी को सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाना प्राथमिकता है। निरीक्षण के समय मंडी समिति के सचिव राजीव यादव, एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

55 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *