Home » Uncategorized » भारत विकास परिषद — क्षेत्र स्तरीय “भारत को जानो” प्रतियोगिता

भारत विकास परिषद — क्षेत्र स्तरीय “भारत को जानो” प्रतियोगिता


उरई

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित क्षेत्रीय स्तर की “भारत को जानो” प्रतियोगिता  बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल, उरई में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में परिषद के ब्रह्मावर्त प्रांत, गोरक्ष प्रांत, नैमिष प्रांत, काशी प्रांत, प्रयागराज प्रांत, पांचाल प्रांत, अवध प्रांत तथा बुंदेलखंड प्रांत की वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री आदरणीय डी. डी. शर्मा जी ने कहा—
“भारत को जानो प्रतियोगिता से बाल एवं युवा पीढ़ी में राष्ट्रभावना, सांस्कृतिक जागरूकता और भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति गर्व का विकास होता है। परिषद का लक्ष्य है कि नई पीढ़ी भारत की महान विरासत से परिचित होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे।”
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री गजेन्द्र  ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा—
“राष्ट्र निर्माण का आधार अपने देश, धर्म और संस्कृति के प्रति गहरी समझ और गौरव की भावना है। ‘भारत को जानो’ जैसी प्रतियोगिताएँ बच्चों में राष्ट्रीय चेतना, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का विकास करती हैं। देश का भविष्य ऐसे ही जागरूक, संस्कारी और ज्ञानवान युवाओं के हाथों सुरक्षित है।”

क्षेत्रीय अध्यक्ष  भारत भूषण जुनेजा ने अपने उद्बोधन में कहा—
“प्रांतों से आए सभी प्रतिभागियों ने जिस उत्कृष्ट तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया है, वह परिषद के आदर्श ‘संस्कार और सेवा’ को सार्थक करता है। युवा शक्ति ही भारत का भविष्य है।”
प्रथम स्थान: वरिष्ठ वर्ग में ब्रह्मावर्त प्रांत के बी.एन.एस.डी. शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, कानपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए काफी लम्बे अंतर से क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कनिष्कवर्ग में प्रथम प्रयाग राज प्रान्त
द्वरिष्ठ वर्ग में वितीय स्थान: अवध प्रांत कनिष्ठ वर्ग में गोरक्ष प्रांत
तृतीय स्थान: वरिष्ठ वर्ग में गोरक्ष प्रांत कनिष्ठ वर्ग में काशी प्रांत की टीम विजय रही प्रथम स्थान की टीम पुणे में क्षेत्र केआर तरफ़ से प्रतिभाग करेगी
कार्यक्रम संयोजक क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव इ. अजय इटौरिया ने कहा—
“भारत को जानो प्रतियोगिता बच्चों में जिज्ञासा, ज्ञान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करती है। सभी प्रतिभागी टीमों ने अनुशासन, ऊर्जा और उत्कृष्ट ज्ञान का परिचय दिया है, जो परिषद के उद्देश्यों की सच्ची अभिव्यक्ति है।”
प्रतियोगिता में जीवन राम  गुप्त, सुनील दोहिरिया, जिला समन्वयक राजेश निगोतिया ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला व्यवस्था प्रमुख मोहित सिपौलिया, मुख्य शाखा उरई के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ब्रह्मावर्त प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव पार्टी महासचिव गिरजेश कुमार मिश्रा, गोरक्ष प्रांत से प्रांतीय अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, महासचिव दंपति आदि पदाधिकारी ने प्रतिभाग किया
सभी प्रांतों की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और भारतीय इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, भूगोल तथा राष्ट्रीय गौरव से जुड़े विषयों पर अद्वितीय ज्ञान प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता पूर्ण गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुई।

अंत में विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया तथा आगामी स्तर के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। भारत विकास परिषद बुंदेलखंड प्रांत के प्रांतीय महासचिव राजेश चंद्रगुप्त कार्यकारी अध्यक्ष लखन लाल चंदैया ने सभी पदाधिकारियों, संयोजकों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।नीरज श्रीवास्तव रिपोर्टर

96 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *