जालौन 15 अक्टूबर।भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश की एक बैठक ब्लाक अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह गुर्जर के आवास ग्राम शेखपुरा में साहब सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें संगठन को मजबूत करने व किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गयी। पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उपजिलाधिकारी से भेंट करके समाधान कराने की रणनीति बनायी।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे साहब सिंह चौहान ने सबसे पहले संगठन को मजबूत किया जाये। इसके लिए सक्रिय किसानों को जोड़ा जाये तथा किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता केे आधार पर निस्तारण कराया जाये। जालौन गल्ला मण्डी में धान खरीद केन्द्र पर व्यापारियों की मनमानी चल रही है। केन्द्र खरीद पर 2.300 ग्राम प्रति क्विंटल अधिक तौल एवं भुगतान पर 2 प्रतिशत कटौती कर 15 से 20 दिन में भुगतान कर रहे है। तथा ट्राली के नीचे 5-10 किलो धान आढत के कर्मचारी घर ले जाते है। किसान के साथ की जा रही मनमानी से किसानों में रोष व्याप्त है। बैठक में प्रस्ताव पारित कर कहा कि प्रतिनिधि मण्डल उपजिलाधिकारी से मिलकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया जायेगा तथा उनका समाधान किया जाएगा। प्रतिनिधि मण्डल गल्ला मण्डी में धान के केन्द्र पर गया वहां किसानों ने अधिक कटौती की बात स्वीकार की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सक्सेना, जिला मंत्री आंनद द्विवेदी, राघवेन्द्र नगाइच, धीरज वर्मा, बनवारीलाल, राजकिशोर, इन्द्रपाल शत्रुध्न, विनोद परिहार, पवन कुमार दीक्षित, संजीव कुमार सरसई, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।बैठक का संचालन सुनील कुमार तिवारी ब्लाक मत्री ने किया। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा
