સમાચાર ફ્લેશ
भानु सहाय की अगुवाई में झांसी पहुंची बुंदेलखंड राज्य निर्माण की जनआक्रोश रथ यात्रा, मशाल जुलूस निकालकर जताया आक्रोश गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश। बीडीओ मोंठ मोंठ– झाँसी मेडिकल कॉलेज की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ का निरीक्षण किया। समथर- कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार के दिन ANM पद पर कार्यरत ममता नगाइच के 37 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के मोठ अधीक्षक डॉ एमपी राजपूत की उपस्थिति में संपन्न हुआ। पत्थरगड्डी उखाड़ने वालों को चिह्नित कर अभियोग पंजीकृत कराएं: एसडीएम मोंठ कूड़े के ढेर में मिली सरकारी दवा एल्बेंडाजोल के सैकड़ों पैकेट, स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल
Home » Uncategorized » भानु सहाय की अगुवाई में झांसी पहुंची बुंदेलखंड राज्य निर्माण की जनआक्रोश रथ यात्रा, मशाल जुलूस निकालकर जताया आक्रोश

भानु सहाय की अगुवाई में झांसी पहुंची बुंदेलखंड राज्य निर्माण की जनआक्रोश रथ यात्रा, मशाल जुलूस निकालकर जताया आक्रोश

झांसी। बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर चल रही जनआक्रोश रथ यात्रा मोर्चा अध्यक्ष भानु सहाय की अगुवाई में झांसी महानगर क्षेत्र में पहुंची। भानु सहाय ने बताया कि यह यात्रा अब तक चित्रकूट, बांदा, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़, ललितपुर, दतिया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में व्यापक जनसमर्थन प्राप्त करती हुई 14वें जिले के रूप में झांसी पहुंची है।

मोर्चा अध्यक्ष भानु सहाय के अनुसार प्रधानमंत्री द्वारा बुंदेलखंड राज्य निर्माण का वादा तीन वर्षों के भीतर पूरा करने की घोषणा की गई थी, लेकिन 12 वर्ष बीत जाने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं किया गया। इससे क्षेत्र की जनता में गहरा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अखंड बुंदेलखंड क्षेत्र में वर्षों से पानी की समस्या, बेरोजगारी, पलायन, सिंचाई संकट और विकास की कमी बनी हुई है और इन समस्याओं का स्थायी समाधान पृथक बुंदेलखंड राज्य के गठन से ही संभव है।

उन्होंने बताया कि जनआक्रोश रथ यात्रा का उद्देश्य लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से क्षेत्र की जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाना है। झांसी में प्रवेश के साथ ही यह संदेश स्पष्ट हो गया है कि बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर जनता अब संगठित हो चुकी है और लोगों में भारी उत्साह है।

12 मार्च को मेडिकल कॉलेज के पास स्थित महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। इसके बाद जनआक्रोश यात्रा मेडिकल कॉलेज, सदर बाजार और कचहरी मार्ग से होती हुई ईलाइट सिनेमा पहुंची। यहां नेहरू चौक से “कसम राम की खाते हैं, बुंदेलखंड राज्य बनवाएंगे” और “बुंदेलखंड तो लेंगे-लेंगे, जैसे दोगे वैसे लेंगे” जैसे नारों के साथ मशाल जुलूस निकाला गया, जो सीपरी रोड होते हुए तिलक जी की प्रतिमा पर समाप्त हुआ।

इस दौरान मोर्चा अध्यक्ष भानु सहाय, महामंत्री अशोक सक्सेना (एडवोकेट), रघुराज शर्मा, वरुण अग्रवाल, हनीफ खान, प्रदीप झा, भगवान सिंह यादव, रामजी पारीछा, नरेंद्र कुशवाहा, अमित त्रिपाठी, सिकंदर खान, पंकज रावत, राजेंद्र शर्मा, गोलू ठाकुर, नरेश वर्मा और हरवंश लाल सहित अनेक कार्यकर्ता लगातार यात्रा में शामिल रहे।

मशाल जुलूस में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, बुंदेलखंड क्रांति दल के अध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के महामंत्री दिनेश भार्गव, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष असद खान, लोक जनशक्ति पार्टी के के.एल. भास्कर, कुंवर बहादुर आदिम, कुंवर सतेंद्र पाल सिंह, राजेंद्र सिंह, बी.एल. भास्कर, नईम मंसूरी, शैलेन्द्र कुमार सिंह, विनोद कुमार वर्मा, सुनील पुरोहित, आशीष रायकवार (पार्षद), अनिल कश्यप, राजेश लोहिया, शाहजहां बेगम, कुंती राय, पप्पू श्रीवास, प्रभु दयाल कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, अभिषेक तिवारी, अरुण रायकवार, विजय रायकवार, घनश्याम गौतम, नीरज, जगमोहन मिश्रा, महेन्द्र मिश्रा, अनिल रिछारिया, राकेश तिवारी, संतोष श्रींगी ऋषि, शीलू वर्मा, राकेश तथा हरीशंकर बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

9 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समथर- कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार के दिन ANM पद पर कार्यरत ममता नगाइच के 37 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के मोठ अधीक्षक डॉ एमपी राजपूत की उपस्थिति में संपन्न हुआ।