Home » Uncategorized » भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने योगी सरकार का आभार जताया

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने योगी सरकार का आभार जताया

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने योगी सरकार का आभार जताया

मोंठ। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णचंद्र तिवारी ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर प्रदेश के लाखों किसानों को बड़ी राहत दी है। यह निर्णय साबित करता है कि भाजपा सरकार किसानों के हितों के प्रति संवेदनशील और समर्पित है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों के उत्थान के लिए काम किया है — चाहे बात फसल बीमा योजना की हो, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की या फिर समय पर गन्ना भुगतान की। गन्ना मूल्य वृद्धि से किसानों की आमदनी में सीधा इजाफा होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

कृष्णचंद्र तिवारी ने कहा कि विपक्ष केवल किसानों को गुमराह करने का काम करता है, जबकि योगी सरकार ने धरातल पर कार्य कर दिखाया है। उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि वे भाजपा की किसान हितैषी नीतियों का समर्थन करें और प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं। प्रेस वार्ता में किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

350 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *