जालौन 7 नवंबर। श्री द्वारकाधीश व बड़ी माता मंदिर परिसर में आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का आज शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम के पहले दिन नगर में विशाल व भव्य बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई जिससे नगर भक्तिमय हो गया।
शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम के प्रथम दिन कथा स्थल श्री द्वारकाधीश व बड़ी माता मंदिर से कलश व शोभायात्रा यात्रा निकाली गयी जो कथा स्थल से शुरू होकर छोटी माता मंदिर होते हुए सब्जी मंडी से नाना महाराज मंदिर से झंडा चौराहा होते हुए कथा स्थल पहुंची। झांकियों व बैंड बाजा पर बज रहे भजनों की ध्वनि पर भक्त जयकारे लगाते व नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे तो मातायें बहिनें सर पर कलश लेकर भक्ति के रस में सरावोर होकर आगे बढ़ रही थी। भव्य शोभायात्रा व कलश यात्रा जिस मार्ग से निकली बैंड-बाजे व डी जे में बज रहे भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया था। बज रहे भजनों से उस दौरान द्वारिकाधीश मन्दिर के पुजारी श्याम बाबू ओदीच, बड़ी माता मंदिर दीपक कुशवाहा के साथ चल रहे हैं प्रिंस अपने सिर पर श्रीमद्भागवत गीता महाग्रंथ को धारण किये थे। कलश यात्रा में परीक्षित त्रिवेणी दया शंकर कश्रप व सुनीता रविन्द्र सिंह राजावत, पवन अग्रवाल, सीताराम हूका, बृजेश चंसोलिया, ध्रुव, अमित, अभय राजावत, राजकुमार लाक्षाकार आदि भक्त मौजूद रहे।
