समथर — नगर के मोहल्ला लोहियाना में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में द्वितीय दिवस कथा व्यास द्वारा पारीक्षत जन्म,शुकदेव पूजन,कपिल आख्यान,की कथा का संगीतमय बर्णन किया गया । कथा व्यास पं सुशील शुक्ला औरैया ने श्रीमद्भागवत कथा की महिमा का बर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने का शौभाग्य जीव के जन्म जन्मांतर के पुण्य उदय होने पर और भगवान की कृपा से ही प्राप्त होता है । श्रीमद्भागवत श्रीकृष्ण का बांगमय स्वरूप है । इसके श्रवण से भक्ति रस की प्राप्ति होती है और जीव सहज ही मोक्ष प्राप्त कर लेता है । कथा व्यास द्वारा परमात्मा का सत्य स्वरूप,पारीक्षत जन्म,शुकदेव पूजन,भगवान कपिल जन्म,कपिल देवहूति आख्यान आदि कथाओं का संगीतमय बर्णन किया गया । कथा के बीच बीच गाये गए भजनों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूम उठे । कथा पारीक्षित श्रीमती उर्मिला मुन्नालाल नीखरा ने भागवतजी की आरती की । इस अवसर पर भरत नीखरा,राजेन्द्र कुमार,संतोष नीखरा,अरविंद कुमार,माधव नीखरा,मनमोहन,लक्ष्मीकांत,रमाकांत,समीर,आदित्य आदि भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे ।
સમાચાર ફ્લેશ
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर मंडल बैठक आयोजित।
भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षत जन्म की कथा सुनाई गई
Atul Dubey
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
April 6, 2026
5:52 pm
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
April 6, 2026
5:41 pm
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
April 6, 2026
5:40 pm
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर मंडल बैठक आयोजित।
April 6, 2026
9:18 am
