Home » Uncategorized » भव्य जलयात्रा के साथ हुआ गायत्री यज्ञ का शुभारंभ

भव्य जलयात्रा के साथ हुआ गायत्री यज्ञ का शुभारंभ

टहरौली। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में शक्तिपीठ टहरौली पर 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ के प्रथम दिन बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यज्ञ 13 जनवरी से प्रारंभ होकर 16 जनवरी तक चलेगा। पहले दिन कलश यात्रा के बाद शेष तीन दिनों में प्रातःकाल यज्ञ संपन्न होगा।
कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाए। वहीं डीजे, घोड़े और बैंड-बाजों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा शक्तिपीठ से प्रारंभ होकर तालाब किनारे, बस स्टैण्ड, थाना, बमनुआं व तहसील मार्ग से होते हुए पुनः शक्तिपीठ पहुंची, जहां विधिविधान से समापन किया गया।

गायत्री यज्ञ में संगीतमय प्रवचन के साथ हवन किया जाता है। इसमें सभी वर्गों के श्रद्धालुओं की सहभागिता रहती है, जबकि जाति और दक्षिणा का कोई बंधन नहीं है। यज्ञ के माध्यम से श्रद्धालुओं को संस्कारवान जीवन जीने की प्रेरणा दी जाती है। कलश यात्रा के उपरांत सामूहिक भंडारे का आयोजन हुआ।
सुरक्षा की दृष्टि से पूरे समय थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
यज्ञ टोली में टोली नायक श्रवण कुमार दीक्षित, संतोष तोमर, अखिलेश श्रीवास्तव तथा शक्तिपीठ झांसी से अजय कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

64 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *