भरोसा गांव में विधायक पुत्र राहुल राजपूत ने बांटे कंबल।
मोंठ: गरौठा विधायक के पैतृक गांव भरोसा में सर्दी से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक पुत्र राहुल राजपूत ने गांव के जरूरतमंद, वृद्ध, असहाय एवं गरीब परिवारों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी नजर आई।
राहुल राजपूत ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों की मदद करना सामाजिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आगे भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे सर्दी के दिनों में उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान गांव के गणमान्य लोग, युवा और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व प्रधान दिनेश राजपूत, मनीष राजपूत, आशु भरोसा, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
