ब्राह्मण समाज ने पंडित श्याम बिहारी दुबे पुजारी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
मोंठ (झांसी)। नगर के गणमान्य नागरिक एवं ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष पंडित श्री श्याम बिहारी दुबे पुजारी के निधन पर नगर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर ब्राह्मण समाज द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सभा में वक्ताओं ने पंडित दुबे के सामाजिक योगदान, धार्मिक कर्तव्यों और सरल जीवन शैली को याद किया। उन्होंने कहा कि पुजारी जी ने हमेशा समाज के उत्थान और एकता के लिए कार्य किया।
ब्राह्मण समाज ने उनके निधन को समाज की अपूरणीय क्षति बताया। सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र गुसाई सुरेश प्रसाद दुबे, हरि मोहन व्यास, अखिलेंद्र तिवारी, राघवेंद्र मिश्रा, गुड्डा पाठक, प्रमोद तिवारी ,रमन दुबे ,वैदेही पाठक, पवन मिश्रा, मिथलेश तिवारी, नीलू नायक, राकेश पाण्डेय, महेश मुदगिल, लल्ले उपाध्याय, अरविंद पटसारिया, भालू महाराज,डॉक्टर सुनील तिवारी, आशीष पाण्डेय, रामजी पाण्डेय,विनय त्रिपाठी, सौरभ दुबे,सहित अनेक समाज के लोग मौजूद रहे।