Home » Uncategorized » बैरागढ़ धाम शीतला माता के दर्शन को पैदल रवाना हुए युवक, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत।

बैरागढ़ धाम शीतला माता के दर्शन को पैदल रवाना हुए युवक, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत।

बैरागढ़ धाम शीतला माता के दर्शन को पैदल रवाना हुए युवक, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत।

मोंठ : एट स्थित प्रसिद्ध बैरागढ़ धाम शीतला माता के दर्शन एवं चुनरी चढ़ाने के लिए मोंठ से युवकों की टोली पैदल यात्रा पर रवाना हुई। यात्रा पर निकलते समय युवकों ने जय माता दी के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और माता रानी से सभी के मंगल की कामना की। युवकों ने बताया कि वे हर वर्ष शीतला माता के दर्शन के लिए पैदल यात्रा करते हैं और माता से क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करते हैं।
यात्रा में शामिल श्रद्धालु माथे पर लाल चुनरी और हाथों में माता की पताका लिए हुए थे। पूरे रास्ते भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे। श्रद्धालुओं ने बताया कि बैरागढ़ धाम शीतला माता में चुनरी चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी।
इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित यात्रा की कामना की। भक्तों की टोली उत्साह और भक्ति भाव के साथ माता के दर्शन के लिए पैदल रवाना हुई। इस मौके पर गोपाल चौधरी, अमूल्य श्रीवास, राजू परिहार, रोहित वर्मा, नीरज श्रीवास, दीपक, शिवम, मनीष वर्मा, सैन्की, कुलदीप, सहित अनेक लोग यात्रा में मौजूद रहे।

89 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *