जालौन। लगभग 10 दिन पूर्व बेकाबू कार ने बाइक पर जा रहे मां बेटे को टक्कर मार दी थी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। बेटे ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम रूरा सिरसा निवासी विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि बीती 29 सितंबर को दोपहर लगभग 11 बजे वह अपनी मां शिवकुमारी के साथ रूरा से जालौन आ रहे थे। जब वह बंगरा मार्ग पर छहपुला के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कार के चालक ने बेकाबू होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह मां समेत बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज हुआ। मां की हालत अधिक गंभीर है। वहीं, टक्कर मारने के बाद कार चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। इलाज भी पूरा नहीं कराया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुनील सक्सेना पत्रकार नावली
સમાચાર ફ્લેશ
अंगदान व देहदान की मिसाल बने शिक्षक दंपति
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।
बेकाबू कार चालक ने मां बेटे में टक्कर मारी
Atul Dubey
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
April 7, 2026
10:49 am
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
April 6, 2026
5:52 pm
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
April 6, 2026
5:41 pm
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
April 6, 2026
5:40 pm