Home » Uncategorized » बुन्देलखण्ड फिल्म फेस्टिवल एवं फिल्म पर्यटन समागम में आरिफ शहडोली निर्देशित डॉक्यूमेंट्री फिल्म को मिला तीसरा स्थान

बुन्देलखण्ड फिल्म फेस्टिवल एवं फिल्म पर्यटन समागम में आरिफ शहडोली निर्देशित डॉक्यूमेंट्री फिल्म को मिला तीसरा स्थान

बुन्देलखण्ड फिल्म फेस्टिवल एवं फिल्म पर्यटन समागम में आरिफ शहडोली निर्देशित डॉक्यूमेंट्री फिल्म को मिला तीसरा स्थान

दमोह। बुन्देलखण्ड फिल्म फेस्टिवल एवं फिल्म पर्यटन समागम दमोह में बुंदेली डॉक्यूमेंट्री फिल्म हमाए दादा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसका लेखन किया है राज पेंटर बुंदेलखंडी ने। यह फिल्म बुंदेलखंड के प्रसिद्ध बुंदेली गजल लेखक बीना के निवासी महेश महेश कटारे सुगम के उत्कृष्ट लेखन कार्यों पर आधारित है।

इस फिल्म के लिए अभिनेता लेखक एवं निर्देशक आरिफ शहडोली को संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी एवं प्रसिद्ध अभिनेता गोविंद नामदेव ने पुरस्कृत किया।

संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि आने वाले समय में जैसे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री है, वैसे ही बुंदेली फिल्म इंडस्ट्री भी हो, बुंदेली भाषा में फिल्में बनें, बुंदेली भाषा के कलाकार देश-दुनिया में अपना नाम रोशन करें, इन सब बातों को लेकर यह पूरा आयोजन किया गया है। मध्य प्रदेश सरकार की फिल्म पर्यटन नीति को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से आयोजित “बुन्देलखण्ड फिल्म फेस्टिवल एवं फिल्म पर्यटन समागम 2026” ने प्रथम चरण में प्रवेश किया।

सिने जगत के प्रख्यात अभिनेता मुकेश तिवारी ने कहा कि राज्यमंत्री ने प्रयास किया है और यह प्रयास और सकारात्मक प्रयास होगा। जहाँ तक बुंदेली कलाकारों के लिए है, तो वे स्वयं सक्षम बनें, भूमि तैयार की जा रही है।

प्रसिद्ध अभिनेता रघुवीर यादव ने कहा मैं अपना फर्ज निभा रहा हूं और अब वक्त बर्बाद न किया जाये, जो सिलसिला शुरू हुआ उसे और आगे बढ़ाया जाये, क्योकि संस्कृति से ही देश, प्रांत, लोग, इंसान सब इसे ही पहचाने जाते है और हमारे कल्चर कि जो खूबसूरती है, उसे उभारें उसे बरकरार रखिये और उसे आगे बढ़ाइये, यह बस हमारी जिम्मेदारी नहीं है, आप सबकी जिम्मेदारी है।

लाइन प्रोड्यूसर वसीम अली ने कहा हम कई सालों से मध्य प्रदेश में शूटिंग कर रहे हैं, फिल्म बनाई है, दमोह में भी काफी संभावनाएं हैं, यहां अच्छा लगा, यहां फिल्म पर काम करेंगे, यहां का भौगोलिक परिवेश को जाना समझा अच्छा लगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, पूर्व विधायक प्रदुम्न सिंह, राम तिवारी पर्यटन विभाग भोपाल, फिल्म जगत और बुंदेलखंड फिल्म फेडरेशन अध्यक्ष डॉ अखिलेश निगम, मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव, बुंदेलखंड फिल्म फेडरेशन संरक्षक इंजीनियर सतेंद्र सिंह, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

77 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *