સમાચાર ફ્લેશ
सरस्वती शिशु मंदिर मोंठ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित। गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को खसरा लेना जाना हुआ अनिवार्य, गेहूं बेचते समय किसान खसरा लेकर पहुंचे केंद्रों पर। समथर — नगर के सुखदैनी माता मन्दिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा में मंगलवार को भगवान श्रीराम जन्म की कथा का बर्णन किया गया । कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन। मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल। समथर — खाटू श्याम मंदिर से लड्डू गोपाल एवं मौली प्रसाद प्राप्त कर लौटे भक्तजनों का नगर में स्वागत किया गया एवं नगर में खाटू श्याम बाबा की लड्डू गोपाल यात्रा निकाली गई ।
Home » Uncategorized » बुंदेलखंड के झांसी में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीजीएसटी विभाग के अफसरों को 70 लाख रुपये की घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। छापेमारी में 1.70 करोड़ रुपये नकद समेत अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं।

बुंदेलखंड के झांसी में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीजीएसटी विभाग के अफसरों को 70 लाख रुपये की घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। छापेमारी में 1.70 करोड़ रुपये नकद समेत अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। 

झांसी में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीजीएसटी विभाग के अफसरों को 70 लाख रुपये की घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। छापेमारी में 1.70 करोड़ रुपये नकद समेत अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। 

झांसी: बुंदेलखंड के झांसी में सीबीआई ने  सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (सीजीएसटी)  (भारत सरकार)की डिप्टी कमिश्नर समेत पांच लोगों को घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम ने मंगलवार को झांसी में डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी और दो टैक्स अधीक्षकों को हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले कारोबारी से 70 लाख रुपये की घूस लेते हुए दबोचा था, जिसके बाद एक अधिवक्ता और कारोबारी को भी गिरफ्तार कर सभी के ठिकानों पर छापे मारे, जिसमें 90 लाख रुपये नकदी के साथ चांदी के बार और सोने के जेवरात बरामद किए हैं। इस कारवाई के बाद जनपद में हड़कंप मच गया है।

मालूम हो कि सीबीआई की टीमों ने बुधवार को आरोपियों के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई के बाद उनका मेडिकल चेकअप कराया, जिसके बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जा रहा है। सीबीआई के गोपनीय सूचना मिलने पर झांसी में यह ऑपरेशन अंजाम दिया।

सीबीआई को सूचना मिली थी कि झांसी में सीजीएसटी की डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी, अधीक्षक अनिल तिवारी, अजय कुमार शर्मा ने जय दुर्गा हार्डवेयर के संचालक राजू मंगतानी से टैक्स के मामले को रफा-दफा करने के लिए 1.50 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी है। इसमें अधिवक्ता नरेश कुमार गुप्ता की भूमिका भी है।

सीबीआई की टीम ने मंगलवार को झांसी जाकर सुरागरसी के बाद कारोबारी द्वारा दोनों अधीक्षकों को घूस की रकम देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर समेत सभी आरोपियों के ठिकानों पर छापे मारकर सुबूत जुटाए। सीजीएसटी के अधीक्षकों के आवास पर छानबीन के दौरान कई संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। वहीं घर की अलमारियों और बैंक लॉकर से नकदी और चांदी के बार बरामद किए गए हैं। इतनी बड़ी नगदी और सोने चांदी के पकड़े जाने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।

सीबीआई ने डिप्टी कमिश्नर को दिल्ली से बुलाया

छापे के दौरान डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी के दिल्ली में हाेने की सूचना के बाद सीबीआई के अधिकारियों ने उनसे संपर्क साधा और तत्काल झांसी आने को कहा। खबर लिखे जाने तक वह झांसी नहीं पहुंची थीं। सीबीआई की टीम ने उनके घर की तलाशी है, हालांकि उनके वापस आने पर लॉकर समेत कई ठिकानों काे भी खंगाला जाएगा।

92 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *