Home » Uncategorized » बुंदेलखंड के झांसी में प्लेज पार्क संपर्क मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी मृदुल चौधरी

बुंदेलखंड के झांसी में प्लेज पार्क संपर्क मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी मृदुल चौधरी

झांसी:  जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे प्लेज पार्क संपर्क मार्ग सहित तीन सड़कों के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गंगावली संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा गोरामछिया–दियारा संपर्क मार्ग में चल रहे निर्माण कार्य को भी देखा।
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सड़कों में उपयोग की जा रही सामग्री, मोटाई, गुणवत्ता एवं मानकों की जानकारी अधिशासी अभियंता रजनीश गुप्ता से ली। अभियंता द्वारा तीनों सड़कों में प्रयुक्त होने वाली सामग्री और तकनीकी मानकों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने और कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सहायक अभियंता संदीप शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि बेहतर सड़कें क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाना आवश्यक है।

112 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *