સમાચાર ફ્લેશ
मोठ- शनिवार को तहसील समाधान दिवस में एसडीएम गौरव आर्य ने फरियादियों के शिकायती पत्रों को सुना। बुंदेलखंड के झांसी आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का युवा सपा नेता दीपांकर यादव (मून) ने अपने युवा साथियों के साथ किया भव्य स्वागत। बुंदेलखंड के झांसी में छोटे बच्चों को निशाना बनाकर करते हैं गुमराह फिर कराते हैं ये काम। आपके भी बच्चे हैं छोटे तो आप भी हो जाएं सतर्क ओर दीजिए ध्यान। बुंदेलखंड के झांसी दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह दीपक यादव ने किया भव्य स्वागत। मोंठ–मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कृषि बीमा योजना के तहत किसानों को क्षतिपूर्ति राशि जारी कर दी है झांसी एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी ने विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर इसकी समीक्षा की. झांसी के शाहजहांपुर गांव में पुलिस का पैदल मार्च, ग्रामीणों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा।
Home » Uncategorized » बुंदेलखंड के झांसी में छोटे बच्चों को निशाना बनाकर करते हैं गुमराह फिर कराते हैं ये काम। आपके भी बच्चे हैं छोटे तो आप भी हो जाएं सतर्क ओर दीजिए ध्यान।

बुंदेलखंड के झांसी में छोटे बच्चों को निशाना बनाकर करते हैं गुमराह फिर कराते हैं ये काम। आपके भी बच्चे हैं छोटे तो आप भी हो जाएं सतर्क ओर दीजिए ध्यान।

छोटे बच्चों को निशाना बनाकर करते हैं गुमराह फिर कराते हैं ये काम। आपके भी बच्चे हैं छोटे तो आप भी हो जाएं सतर्क ओर दीजिए ध्यान।

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 बच्चों का रेस्क्यू, आरोपी महिला पर होगी कार्रवाई

झांसी: बुंदेलखंड क्षेत्र के जनपद झांसी में बाल श्रम के खिलाफ  श्रम विभाग, एंटी ह्यूमन ट्रैफैकिंग थाना, बुंदेलखंड सेवा संस्थान तथा चाइल्डलाइन की संयुक्त टीम ने 6 नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया।

टीम को सूचना मिली थी कि एसएसपी ऑफिस के बाहर कुछ बच्चे बारात के भारी सामान का परिवहन कर रहे हैं। मौके पर पहुंची टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 6 बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद बच्चों को चाइल्डलाइन के संरक्षण में रखा गया और उनके माता-पिता को तुरंत सूचना दी गई। सभी बच्चे रातभर चाइल्डलाइन की निगरानी में सुरक्षित रहे।

अगले दिन 20 फरवरी 2026 को बच्चों को सुरक्षित रूप से बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा बच्चों एवं उनके माता-पिता की काउंसिलिंग की गई। जांच के दौरान यह सामने आया कि बच्चों को काम पर लगाने वाली एक महिला है, जिसके विरुद्ध कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल श्रम किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और इस प्रकार के मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि यदि कहीं भी बाल श्रम की जानकारी मिले तो तुरंत संबंधित विभाग या चाइल्डलाइन को सूचित करें।

5 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कृषि बीमा योजना के तहत किसानों को क्षतिपूर्ति राशि जारी कर दी है झांसी एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी ने विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर इसकी समीक्षा की.