Home » Uncategorized » बुंदेलखंड के झांसी जनपद के चिरगांव में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। क्षेत्र में फैली सनसनी।

बुंदेलखंड के झांसी जनपद के चिरगांव में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। क्षेत्र में फैली सनसनी।


चिरगांव (झांसी)= थाना क्षेत्र के अतपेई गांव में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार शीला (50) पत्नी नेपाल सिंह को उसके पति नेपाल सिंह अपने पुत्र सौरभ के साथ सुबह बाइक से इलाज के लिए झांसी लेकर गया था। वहां से वापस लौटने के बाद पुत्र सौरभ किसी परिचित की बाइक वापस करने उसके घर चला गया। इसी दौरान घर पर किसी बात को लेकर नेपाल सिंह और उसकी पत्नी शीला के बीच विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर नेपाल सिंह ने कुल्हाड़ी से शीला पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से शीला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी पति की तलाश की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

66 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *