Home » Uncategorized » बुंदेलखंड के झांसी जनपद के मोंठ तहसील में तेज हवा , ओले और गरज के साथ हुई बारिश, खेतों में कटी फसल से किसानों की बढ़ी चिंता।

बुंदेलखंड के झांसी जनपद के मोंठ तहसील में तेज हवा , ओले और गरज के साथ हुई बारिश, खेतों में कटी फसल से किसानों की बढ़ी चिंता।

तेज हवा , ओले और गरज के साथ हुई बारिश, खेतों में कटी फसल से किसानों की बढ़ी चिंता।

मोंठ: मोंठ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवा, ओले गिरने बादलों की तेज गड़गड़ाहट और बिजली चमकने के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। देर रात शुरू हुई बारिश से कई क्षेत्रों में खेतों में कटी पड़ी फसल भीग गई, जिससे किसानों को नुकसान की आशंका सताने लगी है।
इस समय क्षेत्र में गेहूं की कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। कई किसानों ने अपनी फसल काटकर खेतों में ही सुखाने के लिए छोड़ रखी थी।किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए किसान अब जल्द से जल्द अपनी फसल को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुट गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तन की संभावना जताई है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।

77 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *