Home » Uncategorized » बीएनजेएएसएस ने बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया

बीएनजेएएसएस ने बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया


उरई (जालौन)।
बहुजन नायक जन्मोत्सव आयोजन संयुक्त समिति (BNJASS) की यूनिट-01 मोहल्ला कमेटी शांति नगर द्वारा 6 दिसंबर 2025, शनिवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शांति नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर (अखंड ज्योति स्पर्श गंगा स्थल) पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी और समाजसेवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। संचालन प्रवेन्द्र पाल सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता रघुनाथ प्रसाद (सेवानिवृत्त बीडीओ) ने की। कार्यक्रम में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय पर आधारित विचार रखे गए।

गंगा दिन (प्रबंधक) ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचारों को अपनाकर ही समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है। सभासद माता प्रसाद ने भी डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जीवन में उतारने का संकल्प व्यक्त किया।

समिति के संरक्षक कृष्ण बाबू ने कहा कि डॉ. अंबेडकर समतामूलक समाज की स्थापना के पक्षधर थे। उन्होंने देश को संविधान देकर समान अधिकारों की नींव रखी। किशन बाबू ने कहा कि उनके विचारों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

प्रवेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के मजबूत पक्षधर रहे। उन्होंने सामाजिक न्याय की भावना को नई दिशा दी।

कार्यक्रम के मध्य सभी उपस्थित लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। अंत में रघुनाथ प्रसाद ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और मोहल्लेवासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्रहित के लिए समर्पण का प्रतीक है। उनके विचारों पर चलकर ही समाज और देश का वास्तविक कल्याण संभव है।

इस अवसर पर सभासद, मोहल्ला पदाधिकारी और समाजसेवी राजकुमार (प्रधान, बरखेड़ा) सहित मनीष कुमार, मुकेश कुमार, जय नारायण, बबलू गौतम, विष्णु गौतम, विनोद कुमार (बीएसएनएल सेवानिवृत्त), महेश कुमार, कमलेश कुमार, मोहित चौधरी, सतीश कुमार, रामशरण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट : नीरज श्रीवास्तव


93 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *