गड़वार(बलिया)
प्रदेश सरकार द्वारा जनता के लिए लाए गए विद्युत बिल राहत योजना के तहत बुधवार को स्थानीय कस्बा स्थित रामलीला मैदान में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में योजना का लाभ लेने के लिए 58 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया, साथ ही बकाएदारों से तीन लाख पचपन हजार रुपए राजस्व के रूप में जमा कराए गए। विद्युत उप खण्ड अधिकारी रंजीत यादव व अवर अभियंता राम नारायन के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया था। जेई राम नारायन ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के उपभोक्ताओं को उनके लंबित बिजली बिलों के भुगतान में राहत प्रदान करना है। योजना के तहत विद्युत विभाग में बकाया बिलों पर 100 प्रतिशत ब्याज माफ करने और मूलधन में 25 प्रतिशत कटौती करने की पेशकश की है। इस पहल से लंबे समय से बकाया बिलों के कारण समस्याओं को सामना कर रहे उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर शुभ नारायन,अंजनी सिंह,हरेराम शर्मा, ब्रजेश,मुकेश, फकरूद्दीन,विकास सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
સમાચાર ફ્લેશ
यूपी पीसीएस में चयनित होने पर प्रिंसी यादव का पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने सम्मान किया।
श्री राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन, आचार्य ब्रम्हजीत द्विवेदी ने कलाकारों का किया सम्मान।
रामलीला मंच पर पहुंचे कुशवाहा महासभा के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा, कलाकारों का किया सम्मान।
हनुमान जयंती पर श्री खेरापति सरकार मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव।
एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी ने क्रेशरो पर खनन क्षेत्र का किया निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।
हरिपुर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
बिजली बिल राहत योजना कैंप में 58 उपभोक्ताओं का हुआ पंजीकरण
Atul Dubey
हनुमान जयंती पर श्री खेरापति सरकार मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव।
April 3, 2026
1:01 pm
हरिपुर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
April 2, 2026
9:27 pm
