Home » Uncategorized » बिजली बिल राहत योजना, अंतिम दिन अधिक से अधिक लाभ उठाएं उपभोक्ता।

बिजली बिल राहत योजना, अंतिम दिन अधिक से अधिक लाभ उठाएं उपभोक्ता।

28 फरवरी तक बिजली बिल राहत योजना, अंतिम दिन अधिक से अधिक लाभ उठाएं उपभोक्ता।

मोंठ: बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से चलाई जा रही बिजली बिल राहत योजना की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है। विद्युत उप खंड अधिकारी मोंठ अनिल सागर ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम दिन योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत बकाया बिजली बिल पर छूट दी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल रही है। जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल लंबे समय से बकाया हैं, उनके लिए यह अच्छा अवसर है कि वे अपना पंजीकरण कराकर बकाया जमा करें और सरकार द्वारा दी जा रही छूट का लाभ प्राप्त करें।
विद्युत विभाग द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अभियान चलाकर लोगों को योजना की जानकारी दी जा रही है। विभागीय कर्मचारी घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को पंजीकरण कराने और बकाया बिल जमा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
उप खंड अधिकारी अनिल सागर ने बताया कि योजना समाप्त होने के बाद बकाया बिलों पर विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। इसलिए सभी उपभोक्ता समय रहते अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय या कैंप में पहुंचकर पंजीकरण कराएं और इस राहत योजना का लाभ उठाएं।

52 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *