बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित कार खाई में गिरी, पत्रकार का परिवार बाल-बाल बचा
पूंछ (झांसी)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर गुरुवार शाम बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। कार में सवार पत्रकार और उनका परिवार इस हादसे में बाल-बाल बच गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार कस्बा व थाना एरच निवासी पत्रकार ओमकार सिंह अपने परिवार के साथ उरई में अपनी बहन के यहां दोज के तिलक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस एरच लौट रहे थे। सायंकाल करीब 4:30 बजे जब उनकी कार थाना पूंछ क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर स्थित खनिज बैरियर के पास पहुंची, तभी अचानक एक बाइक सवार डिवाइडर को अवैध तरीके से पार कर सड़क पर आ गया।
बाइक अचानक सामने आने से चालक ने टक्कर से बचाने के लिए कार को मोड़ दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं बाइक सवार भी इस घटना में सुरक्षित बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नेशनल हाईवे पर कई स्थानों पर लोग डिवाइडर को अवैध रूप से पार करते हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन हादसे के बाद कुछ देर तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
સમાચાર ફ્લેશ
पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र यादव ने क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ होली खेली, फाग गीतों पर झूमे।
मोंठ: निकटवर्ती ग्राम अमरा में पूर्व प्रधानाचार्य पं. मूलचंद मिश्र (अ. ज. इंटर कॉलेज गरौठा) के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
युवा नेता वरुण यादव मोंठ ने नगरवासियों के संग होली खेली।
झांसी के पूंछ में कार डिवाइडर से टकराई, एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जोनल हेड मैनेजर की मौत
बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित कार खाई में गिरी, पत्रकार का परिवार बाल-बाल बचा।
मोंठ के बुढ़ाबली गांव में पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह ‘दीपक यादव’ ने ग्रामीणों संग मनाई होली।
Home
»
Uncategorized
»
बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित कार खाई में गिरी, पत्रकार का परिवार बाल-बाल बचा।
बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित कार खाई में गिरी, पत्रकार का परिवार बाल-बाल बचा।
Mardul Pandey
युवा नेता वरुण यादव मोंठ ने नगरवासियों के संग होली खेली।
March 5, 2026
8:56 pm
झांसी के पूंछ में कार डिवाइडर से टकराई, एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जोनल हेड मैनेजर की मौत
March 5, 2026
8:52 pm
गड़वार में अज्ञात कारणों से दो रिहायशी झोपड़ियों में लगी आग,गृहस्थी का सामान जलकर राख
March 3, 2026
8:26 pm
